Home » अपराध-दुर्घटनाएं » मंडी में कार को पास देते समय डंगा गिरा; सरकारी बस खाई में जा गिरी, आठ लोगों की मौत, 20 घायल

मंडी में कार को पास देते समय डंगा गिरा; सरकारी बस खाई में जा गिरी, आठ लोगों की मौत, 20 घायल 

Facebook
Twitter
WhatsApp
मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में वीरवार बस दुर्घटना हुई। सरकाघाट के मसेरन में कार को पास देते समय डंगा गिर गया और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस खाई में जा गिरी। दुर्घटना में आठ लोगों की मौत और 20 यात्री घायल हैं। मृतकों में चार महिलाएं और चार पुरुष हैं। मरने वाले और घायल लोग मंडी के ही रहने वाले हैं। गंभीर रूप से घायल कंडक्टर सहित छह लोगों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। अन्य घायलों का सरकाघाट अस्पताल व नेरचाैक मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन पर शोक जताया है। घायलों को उपचार दिलाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

एम्स में घायलों से मिले उपमुख्यमंत्री 
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री घायल यात्रियों से मिलने एम्स बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने कुशलक्षेम जाना और परिजनों से भी बात की। उन्होंने चिकित्सकों से पीड़ितों के बारे में जानकारी ली। मुकेश ने बताया कि बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कंडक्टर सहित छह लोगों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। उन्होंने पीड़ितों उचित सहायता का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *