Home » देवभूमि हिमाचल » नायक पुष्पेंद्र नेगी की दुर्घटना में मौत, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

नायक पुष्पेंद्र नेगी की दुर्घटना में मौत, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डोगरा रेजिमेंट के नायक पुष्पेंद्र नेगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नायक पुष्पेंद्र नेगी का असम में ड्यूटी के दौरान एक हादसे में देहांत हो गया। वह किन्नौर जिला की सांगला तहसील के थैमगारंग पंचायत के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर जवान को प्रदेश हमेशा श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद करेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें