Home » देवभूमि हिमाचल » शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंट की

शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री का उन्हें यह महत्त्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री और प्रदेश के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक संजय अवस्थी, और पूर्व अध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें