हमीरपुर : नादौन विधानसभा क्षेत्र के धनेटा में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी से मिलने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बेहद उत्सुक दिखी। जहां जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया, वहीं गांवों में हो रहे विकास कार्यों के लिए उनका धन्यवाद भी किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर जी एक-एक कर आम जनता से मिले और इत्मीनान से उनकी समस्याओं को सुना। सभी विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और तत्परता से लोगों की समस्याओं को सुलझाया गया। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह गांव और आम आदमी के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने व कमलेश ठाकुर ने लोगों के बीच बैठकर और हाथ जोड़कर उनके मांग पत्र लिए। मुख्यमंत्री साथ-साथ अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी करते रहे। लोगों ने सुबह के समय बारिश होने के बावजूद खासा उत्साह दिखाया। मुख्यमंत्री का दौरा विकास कार्यों को गति देने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। मुख्यमंत्री ने जनता के साथ ही आम लोगों को भी अनेक सौगातें दीं और मौके पर ही उनके काम कर दिए।
ओबीसी नेता रविंद्र गद्दी व कांगड़ा बैंक के मनोनीत निदेशक मोती जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह ने नादौन सहित पूरे प्रदेश में विकास की झड़ी लगाई हुई है। आम जनता के काम प्राथमिकता पर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री अपने लोगों के बीच आकर आम इंसान की तरह कार्य करते हैं। दंगड़ी के प्रधान नसीब सिंह, धनेटा की प्रधान मधु बाला, गलोड़ खास के प्रधान संजीव शर्मा व हडेटा के उपप्रधान संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने धनेटा में बिना दोपहर का भोजन किये लगातार लोगों की समस्याओं को सुना। वह लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुनते रहे। कोई बड़ा तामझाम न होने के कारण लोगों ने आसानी से अपनी बात रखी।
Home
»
देवभूमि हिमाचल
»
मुख्यमंत्री से मिलने के लिए धनेटा में उमड़ा हुजूम, दोपहर का भोजन किए बिना जनता के बीच बैठकर सुनी समस्याएं
मुख्यमंत्री से मिलने के लिए धनेटा में उमड़ा हुजूम, दोपहर का भोजन किए बिना जनता के बीच बैठकर सुनी समस्याएं
Facebook
Twitter
WhatsApp
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
राजनाथ और शाह से मिले जयराम
July 5, 2026

CM Sukhu felicitates Everest Summiteer Ruchi Thakur
July 5, 2026


Temperature below 10
July 5, 2026