शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला में घूम रहे पर्यटकों से मिले। शनिवार देर शाम देशभर से आए पर्यटकों से उनके अनुभव जाने। सुक्खू ने कहा, हिमाचल की पहचान इसकी संस्कृति और प्रकृति में बसती है। जो भी एक बार यहाँ आता है, वह पहाड़ों, वनों और तीर्थ स्थलों की तस्वीरों के साथ-साथ हिमाचल का अपनापन और शांति भी अपने साथ ले जाता है। हमारा प्रयास है कि यह अनुभव दिन-प्रतिदिन और भी बेहतर होता जाए।
Post Views: 140



