Home » देश-परदेस » लंदन जा रहा विमान गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त; पूर्व सीएम रुपाणी सहित 242 लोग सवार थे, एक यात्री बच गया

लंदन जा रहा विमान गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त; पूर्व सीएम रुपाणी सहित 242 लोग सवार थे, एक यात्री बच गया

Facebook
Twitter
WhatsApp

अहमदाबाद (गुजरात) : अहमदाबाद में एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें क्रू मेंबर्स सहित 242 लोग सवार थे। विमान टेक-आफ करने के बाद एयरपोर्ट के पास एक मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गया।
एअर इंडिया के विमान AI-171 ने 1.39 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन टेक ऑफ के चंद मिनटों बाद हादसे का शिकार हो गया। अब तक 204 शव मिल चुके हैं। एक ब्रिटिश यात्री बच गया, उसका उपचार चल रहा है। इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहे एयर इंडिया का बोइंग 787 में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 लोग सवार थे। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन समुद्र तल से 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद ही उसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गई और उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। उसके बाद दुर्घटना हुई।

मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु की सूचना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हृदय विदारक घटना से हम सभी आहत हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *