लखनऊ, भोपाल : मेघालय में हनीमून मनाने गए पति के शव मिलने व पत्नी के लापता होने का मामला उस समय सुलझने की दिशा में बढ़ा, जब सोमवार सुबह महिला सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिल गई। महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का उसके पिता के यहां नौकरी करने वाले युवक से प्रेम चल रहा था। यही हत्या का कारण बना।
मेघालय के पुलिस प्रमुख आई नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। उत्तर प्रदेश के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि सोनम वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर एक ढाबे पर मिली।
मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या मामले में पुलिस ने बताया कि पत्नी सोनम रघुवंशी का इसमें हाथ है। उसने ही भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। डीजीपी नोंगरांग ने बताया कि हत्या के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को इंदौर से पकड़ा। नोंगरांग ने बताया कि गिरफ्तार किए लोगों ने खुलासा किया है कि सोनम ने हत्या के लिए उन्हें किराए पर बुलाया था।
इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे दंपती के लापता होने का मामला कई दिन से चर्चा में था। 23 मई को जब यह जोड़ा लापता हुआ था। लापता युवक का शव दो जून को खाई में मिला था। ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने कहा कि इन लोगों ने 23 मई को वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। राजा के सिर पर धारदार हथियार से वार के दो निशान थे। सोनम मुख्य आरोपियों में से एक है। जांच के मुताबिक, दूसरे आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया, लेकिन हत्या की साजिश रचने में सोनम की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।
Home
»
अपराध-दुर्घटनाएं
»
मध्य प्रदेश से हनीमून पर मेघालय गई महिला ने प्रेमी से मिलकर पति की हत्या करवा दी, पांच लोग गिरफ्तार
मध्य प्रदेश से हनीमून पर मेघालय गई महिला ने प्रेमी से मिलकर पति की हत्या करवा दी, पांच लोग गिरफ्तार
Facebook
Twitter
WhatsApp
टॉप स्टोरी
24 Hours weather report
July 9, 2026
Possibility of rain in these districts of Himachal
July 9, 2026
ज़रूर पढ़ें


24 Hours weather report
July 9, 2026

Possibility of rain in these districts of Himachal
July 9, 2026

Maximum temperature 33.3
July 8, 2026