शिमला, मंडी : मंडी के कमांद में पंजाब से आई पिकअप अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। इससे पिकअप में सवार पांच लोग ऊहल नदी में जा गिरे। पांचों की मौके पर मौत हो गई। चालक घायल है। सभी लोग पंजाब के रहने वाले हैं। ये लोग पिकअप में टेंट हाउस का सामान ला रहे थे, जिसे आइआइटी में होने वाले कार्यक्रम के लिए मंगवाया गया था।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कमांद के निकट हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सुक्खू ने कहा कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायल को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
मंडी में सड़क दुर्घटना में पंजाब के पांच लोगों की मौत, सुक्खू ने शोक जताया
Facebook
Twitter
WhatsApp
टॉप स्टोरी
24 Hours weather report
July 9, 2026
Possibility of rain in these districts of Himachal
July 9, 2026
ज़रूर पढ़ें


24 Hours weather report
July 9, 2026

Possibility of rain in these districts of Himachal
July 9, 2026

Maximum temperature 33.3
July 8, 2026