Home » देवभूमि हिमाचल » मंदल स्कूल की अंशिका भारती ने 12वीं कक्षा की मेरिट में पाया आठवां स्थान, माता-पिता व शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

मंदल स्कूल की अंशिका भारती ने 12वीं कक्षा की मेरिट में पाया आठवां स्थान, माता-पिता व शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय 

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

धर्मशाला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदल की छात्रा अंशिका भारती ने प्लस टू के घोषित परिणाम में हिमाचल प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है।
अंशिका ने 500 में से 477 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। अंशिका ने कहा कि मेरी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, प्रिंसिपल, माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
प्रिंसिपल नवीन भंडारी ने बताया कि बेटी ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल करके स्कूल और अपने गांव के नाम में चार चांद लगा दिए हैं। कड़ी मेहनत और सख्त अनुशासन से ही सफलता प्राप्त हो सकती है।
उन्होंने बताया कि हमारे स्कूल का दसवीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है और दोनों क्लासों के बच्चों ने बोर्ड की मेरिट में स्थान बनाया है, जो किसी भी स्कूल के लिए गर्व का विषय हो सकता है।
बताया कि इस अवसर पर अंशिका भारती को स्कूल परिसर में सम्मानित भी किया गया।
इस तरह की जबरदस्त सफलता से स्कूल के अन्य बच्चे भी प्रेरित होते हैं और अपना बड़ा लक्ष्य तय करने के प्रति उत्साहित होते हैं। हमारे स्कूल का प्रयास है कि भविष्य में भी बच्चों के परिणाम पर ज्यादा मेहनत की जाए और बच्चों के माता-पिता की उम्मीद पर खरा उतर जा सके ताकि बच्चे दिन-रात मेहनत करके आशातीत परिणाम प्राप्त कर सके। भंडारी ने बताया आने वाले दोनों में मेरिट में आए सभी बच्चों को विशेष पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
इस मौके पर पंचायत प्रधान रणजीत सिंह, उप प्रधान राकेश चौधरी, पिता अजय कुमार और समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *