Home » Blog » कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने के लिए प्यारी दीदी योजना की घोषणा की

कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने के लिए प्यारी दीदी योजना की घोषणा की

Facebook
Twitter
WhatsApp

विस्तार

दिल्ली चुनाव की तारीखों के एलान से पहले कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी योजना’ का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि “आज मैं यहां ‘प्यारी दीदी’ योजना का शुभारंभ करने आया हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाएगी और हम महिलाओं को 2,500 रुपये देंगे और इसका फैसला कैबिनेट की पहली बैठक में ही किया जाएगा। यह उसी मॉडल पर है जो हमने कर्नाटक में लागू किया था।

दिल्ली में चुनावी घोषणा करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि जैसे कर्नाटक में सरकार बनते ही महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना शुरू हुई, वैसे ही दिल्ली में भी सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस योजना को हरी झंडी दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *