Home » देश-परदेस » वाराणसी मौसम अपडेट आज 6 जनवरी को कश्मीर जैसा मौसम, इस सप्ताह शीतलहर का पूर्वानुमान

वाराणसी मौसम अपडेट आज 6 जनवरी को कश्मीर जैसा मौसम, इस सप्ताह शीतलहर का पूर्वानुमान

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

काशी में मौसम की करवट ने लोगों को कंपा दिया है। मौसम ने अचानक रविवार को यू टर्न लिया और कश्मीर जैसी सर्दी का अहसास करा दिया। इधर, सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। गलन के चलते लोगों के हाथ- पैर सुन्न पड़ गए। घरों में दुबके रहे। वहीं जो जरूरी काम के चले बाहर निकले वह गर्म कपड़ों में लिपटे हुए

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। पूरे सप्ताह (सोमवार से रविवार तक) कोल्ड वेव चलने के आसार हैं। सर्दी से जल्द राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

अधिकतम तापमान औसत से 6.5 और न्यूनतम में 2.3 डिग्री सेल्सियस कम

रविवार को अधिकतम तापमान औसत से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को जो तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस था, वह 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक से पांच जनवरी के बीच दूसरा मौका ऐसा रहा, जब न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वातावरण में नमी 92 फीसदी रही, जो इस सीजन की सर्वाधिक है। वातावरण में नमी ज्यादा होने से गलन बढ़ी है।


ठंड

पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में गलन बढ़ा रही हैं। अधिकतम, न्यूनतम तापमान भी औसत से नीचे आ गया। नम हवाओं की रफ्तार बढ़ने और कोल्ड वेव के भी आसार हैं। – प्रो. राजीव भाटला, मौसम वैज्ञानिक, बीएचयू

पिछले पांच दिन ऐसे बदला मौसम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

तिथि अधिकतम न्यूनतमन

 

5 जनवरी 14.4 6.5
4 जनवरी 14.8 9.8
3 जनवरी 15.8 6.5
2 जनवरी 15.8 5.7
1 जनवरी 16.3 11.2

 

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें