देहरादून : उत्तराखंड के गढ़वाल स्थित श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट रविवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह छह बजे मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खोले गए। श्री बदरी विशाल जी का मंदिर लगभग 40 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंदिर खुलते ही धाम ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। श्रद्धालु पूजा करने के लिए कतार में खड़े रहे।
Post Views: 221



