निजी संवाददाता-लंज
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 निहत्थे पर्यटकों को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर मौत के घाटा उतार दिया। इस घटना ने सारे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर जगह पाकिस्तान के खिलाफ प्रोटेस्ट हो रहे हैं और पाकिस्तान के पुतले जलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शाहपुर विधानसभा के तहत आने वाले लंज गांव में दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने पूरे बाजार में पाकिस्तान के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। आक्रोशित दुकानदार और स्थानीय लोग पहले एक स्थान पर एकत्रित हुए और उसके बाद अपना प्रोटेस्ट शुरू किया। इस दौरान वे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्होंने पूरे बाजार में चक्कर लगाया और जुर्म को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान किसी अप्रिय स्थिति को संभालने के लिए लंज पुलिस चौकी के जवान भी मौजूद रहे ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। दुकानदारों ने इस दौरान पाकिस्तान का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विनोद कुमार शर्मा, विनोद कुमार, राजिंद्र लुच्चा, सुरजण सिंह जफ्फा, विनोद कुमार, अपर लंज की प्रधान रेखा देवी, अनीता देवी, पूजा देवी, सिंटू, शेर सिंह सोनू, रिटायर सूबेदार गगन सिंह, अभिषेक सिंटू, विश्व कुमार, नसीब राणा आदि मौजूद रहे।

Author: speedpostnews
Post Views: 274