Home » देवभूमि हिमाचल » सुक्खू की मेयर के साथ चहलकदमी, सीएम ने ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मिशन को सराहा

सुक्खू की मेयर के साथ चहलकदमी, सीएम ने ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मिशन को सराहा

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का नगर निगम शिमला के मेयर सुरिंदर चौहान गुड्डू की मुहिम को समर्थन। रविवार शाम मुख्यमंत्री ने मेयर के साथ रिज मैदान व नगर निगम कार्यालय तक चहलकदमी की और पुरानी लकड़ी के लट्ठों की सजावटी बैठने की सीटों पर कुछ समय गुजारा। ये लट्ठे की सीटें शिमला के लैंडमार्क्स को नई पहचान दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने सुरिंदर चौहान व उनकी टीम की इस पहल की सराहना की।
मेयर ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब पुरानी लकड़ी के टुकड़े “कचरा” नहीं, बल्कि शिमला की सौंदर्य और सस्टेनेबिलिटी की निशानी बन रहे हैं। हमारा “वेस्ट टू वेल्थ” मिशन सफल हो रहा है। हमारा लक्ष्य शिमला की हर “बेकार” चीज़ को संसाधन में बदलना है। चाहे वह लकड़ी हो, प्लास्टिक या धातु। हम रिसाइकिल, रियूज, रिड्यूस के सिद्धांत पर चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *