Home » देश-परदेस » केजरीवाल की बेटी की शादी, दामाद और बेटी दोनों ने आइआइटी की पढ़ाई साथ की है

केजरीवाल की बेटी की शादी, दामाद और बेटी दोनों ने आइआइटी की पढ़ाई साथ की है

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शुक्रवार को शादी हुई। शादी में करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शादी में शामिल हुए। शादी संभव जैन से हुई। सगाई 17 अप्रैल को दिल्ली में हुई थी।
केजरीवाल के दामाद संभव जैन ने आईआईटी की है। वे हर्षिता के साथ आईआईटी दिल्ली में पढ़ते थे। संभव और हर्षिता ने साथ मिलकर स्टार्टअप भी शुरू किया है। इस बीच केजरीवाल के डांस का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी डांस कर रही हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री मान का डांस करने का वीडियो भी इंटरनेट पर खूब चल रहा है। बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन की शादी की रिसेप्शन होगी। इस कार्यक्रम में कई विशेष मेहमान शामिल हो सकते हैं।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *