Home » देवभूमि हिमाचल » लंज मेले में होशियारपुर के सद्दाम ने बड़ी माली; उत्तर प्रदेश के सावेद ने छोटी माली जीती, विजेता को 65 और उपविजेता को 60 हजार रुपये दिए

लंज मेले में होशियारपुर के सद्दाम ने बड़ी माली; उत्तर प्रदेश के सावेद ने छोटी माली जीती, विजेता को 65 और उपविजेता को 60 हजार रुपये दिए

Facebook
Twitter
WhatsApp

लंज (कांगड़ा) : लंज में हर वर्ष की तरह इस बार भी तीन और चार अप्रैल छिंज मेले का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से हुआ। तीन अप्रैल को छोटी छिंज हुई, जिसमें हिमाचल के पहलवानों का ही दंगल करवाया गया जबकि चार अप्रैल को बड़ी छिंज हुई जिसमें बाहरी राज्यों से आने वाले पहलवानों ने भी अपना दमखम दिखाया।
मेले में मुख्यातिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं जो आपसी भाईचारे और आनंद को संजोए रखते हैं। इन्हीं मेलों से हमारी पहचान कायम होती है। इस बार मेले की व्यवस्था बहुत ही व्यवस्थित रही और मेला पूरी शांति के साथ संपन्न हुआ। मेले में दुकानें भी खूब सजीं, जिसमें सभी ने जमकर खरीदारी की।
सभी पहलवानों ने अपनी-अपनी जीत के लिए जद्दोजहद की और इनाम जीते। वहीं इस बार बड़ी माली होशियारपुर सद्दाम और शानवीर के साथ हुई, जिसमें होशियारपुर के सद्दाम विजेता रहे। बड़ी माली जीतने पर सद्दाम को 65 हजार नकद इनाम दिया जबकि हारने वाले को 60 हजार रुपए दिए गए। वहीं छोटी माली के लिए दंगल ऊना के राहुल व उत्तर प्रदेश के सावेद के बीच हुई, जिसमें सावेद विजेता रहा। वहीं मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के लिए छिंज कमेटी के अध्यक्ष गंधर्व ठाकुर, विनोद शर्मा, जन्म सिंह ठाकुर, संजू महाजन, ओम प्रकाश डढवाल, कैप्टन कपूर सिंह गुलेरिया, किशोरी रंधावा, विजय कुमार राणों, भूमि सिंह, राजेंद्र ठाकुर और रोमू टायल वाले ने सबका धन्यवाद किया है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *