Home » देश-परदेस » म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम में शक्तिशाली भूकंप; 43 लोग लापता, ताश के पत्तों की तरह गिरा भवन, आपातकाल लगाया

म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम में शक्तिशाली भूकंप; 43 लोग लापता, ताश के पत्तों की तरह गिरा भवन, आपातकाल लगाया

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

नेपीदा (म्यांमार) : म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम में शक्तिशाली भूकंप आया। म्यांमार में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 7.7 और 6.4 मापी गई। मांडले में अवा ब्रिज इरावदी नदी में गिर गया और कई इमारतें ढह गईं। भूकंप के झटकों से भवन के ऊपर से टंकी से पानी छलककर गिरता दिख रहा है। भूकंप का केंद्र म्यांमार में सागाइंग के पास था। लगभग 900 किलोमीटर दूर बैंकाक में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप से 43 लोग लापता हैं।
बैंकाक में बड़ा भवन गिर गया। भवन गिरने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भवन निर्माणाधीन था, जो भूकंप के झटके को सह नहीं पाया। अन्य कई भवन भी गिर गए। भूकंप के बाद बैंकाक में 43 लोग लापता हो गए हैं, वहां आपातकाल का एलान किया गया। भूकंप के बाद आपातकाल लगा दिया गया है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *