Home » देवभूमि हिमाचल » मेट्रोपोल भवन असुरक्षित घोषित, विधायकों को उसमें आवास न किए जाएं अलाट : सुक्खू

मेट्रोपोल भवन असुरक्षित घोषित, विधायकों को उसमें आवास न किए जाएं अलाट : सुक्खू

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा, मेट्रोपोल भवन असुरक्षित घोषित, विधायकों को उसमें आवास न किए जाएं अलाट। सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से यह आग्रह किया। भाजपा विधायक विपन सिंह परमार के सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नया भवन बनाने के लिए 38 करोड़ रुपये मंजूर किये गए हैं, 100 करोड़ रुपये और भी खर्च करने पड़ेंगे तो करेंगे। वाहन पार्किंग भी भवन के अंदर ही बनाई जाएगी।मेट्रोपोल में रह रहे कर्मचारियों को अन्य जगह आवास आवंटित किए जाएंगे। उनके लिए आवास किराया 10000 से 15000 रुपये तक प्रदान करने की भी योजना बनाई है। दो माह के भीतर मेट्रोपोल भवन को पूरी तरह खाली करा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *