Home » देवभूमि हिमाचल » तियारा से सलोल सड़क किनारे फेंके कूड़े व अस्पताल के वेस्ट मैटीरियल से लोग परेशान, डीसी और एसडीएम कांगड़ा से कार्रवाई की मांग उठाई

तियारा से सलोल सड़क किनारे फेंके कूड़े व अस्पताल के वेस्ट मैटीरियल से लोग परेशान, डीसी और एसडीएम कांगड़ा से कार्रवाई की मांग उठाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

कांगड़ा : कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत तियारा के लोग कूड़े-कचरे के ढेरों से परेशान। गगल से वाया तियारा सलोल-लंज सडक़ मार्ग के आसपास गंदगी फैलाई जा रही है। अपर तियारा से लेकर जंगल के लालीकाट तक सड़क के किनारे हर मोड पर लगे कूडे कर्कट के ढेर लगे हैं। गंदगी से के ढेरों से तियारा की आबोहवा दूषित हो रही है।
अपर तियारा से लेकर लालीकाट तक सुबह शाम सैर-सपाटे करने वाले वाले लोगों को सड़क के किनारे खुले में फेंकी गई गंदगी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अपर तियारा से लेकर लालीकाट लगभग सड़क के किनारे हर मोड़ पर दुकानदारों के अलावा कुछ निजी अस्पताल भी वेस्ट मैटीरियल को चोरी छिपे खुले में फेंक रहे हैं।
अपर तियारा के स्थानीय लोगों राजेश कुमार, मलकीत सिंह, पवन सिंह, खेमराज, निर्मल सिंह व सोहन लाल आदि ने बताया कि अपर तियारा से ऊपर सडक़ मार्ग पर बने पुल से लेकर लालीकाट तक सडक़ के हर मोड़ पर कूड़े-कतरे के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े में अस्पताल में इस्तेमाल होने वाला बेस्ट मैटीरियल भी खुले में फेंका गया है। स्थानीय लोगों ने अपर तियारा से लेकर लालीकाट तक सडक़ के किनारे गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ डीसी व एसडीएम कांगड़ा से उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *