Home » मनोरंजन » विद्या बालन दर्शकों को तीसरी बार कहानी सुनाएंगी

विद्या बालन दर्शकों को तीसरी बार कहानी सुनाएंगी

Facebook
Twitter
WhatsApp

पुरानी हिट फिल्मों के नाम से नई फिल्में बनती रही हैं। इस तरह के कई उदाहरण मिलते हैं। इनमें एक ही नाम से कई फिल्में होती हैं। बस फिल्मों के नाम के साथ एक, दो और तीन लिख दिया जाता है। इसमें लाभ यह देखा जाता है कि हो सकता है इस बहाने लोग फिल्म देखने जरूर आएंगे। क्योंकि पहले इसी नाम से हिट फिल्में बन चुकी होती हैं। इसलिए लोग फिर से उसी नाम से फिल्म देखना पसंद करते हैं कि इस बार नया क्या है। सुना है कि विद्या बालन अभिनीत फिल्म कहानी का तीसरा हिस्सा भी बनेगा। सबसे पहले कहानी फिल्म 2012 में आई थी। यह फिल्म हिट रही थी। चर्चा है कि विद्या बालन भी इसके लिए तैयार हो गई हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वैसे भी फिल्म प्रोजेक्ट पूरे होने में समय लेते हैं। इसमें कितना समय लगेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *