Home » अपराध » जिस युवती से प्रेम विवाह किया, उसकी खुशियों के लिए लंदन में नौकरी की; उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला, शव के कई टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से बंद किया

जिस युवती से प्रेम विवाह किया, उसकी खुशियों के लिए लंदन में नौकरी की; उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला, शव के कई टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से बंद किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

मेरठ (उत्तर प्रदेश) : लगभग नौ वर्ष पहले सौरभ कुमार ने मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। जैसा कि होता है प्रेम विवाह में परिवार के लोग पक्ष में कम ही होते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही था। पर सौरभ ने परिवार की नहीं मानी और अपने प्यार को परिवार से ऊपर रखा। सौरभ तब मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था।
वर्ष 2016 में दोनों का विवाह हुआ। किसी कारण सौरभ ने नौकरी छोड़ दी। फिर सौरभ को परिवार ने बेदखल कर दिया। दोनों किराए के घर में रहे। तीन वर्ष बाद बेटी का जन्म हुआ। सौरभ 2023 में लंदन चला गया और वहां नौकरी ज्वाइन कर ली। इस बीच मुस्कान का संपर्क सहपाठी साहिल शुक्ला से हो गया। दोनों आपस में मिलने लगे।
सौरभ फरवरी में घर लौटा। सौरभ  को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चलने पर विवाद बढ़ा। साहिल और मुस्कान ने सौरभ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि मुस्कान ने सौरभ को तीन मार्च रात को नींद की दवाई दी। उसने साहिल को घर बुलाया। साहिल ने सौरभ की हत्या की। शौचालय में सिर धड़ से अलग कर दोनों हाथ काट दिए। शव के टुकड़े ड्रम में डालकर ऊपर सीमेंट से बंद कर दिया। फिर प्रेमी के साथ शिमला चली गई।
मुस्कान की मां इस घटना से बहुत दुखी हैं। मां ने कहा कि उनका दामाद बेटी से बेहद प्यार करता था, मुस्कान व उसके प्रेमी को फांसी होनी चाहिए। कोर्ट परिसर में आक्रोशित वकीलों ने पुलिस हिरासत में दोनों की पिटाई कर दी।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *