Home » देश-परदेस » दक्षिणी यूरोप के देश उत्तरी मैसेडोनिया के क्लब में आग; 59 लोगों की मौत, 150 घायल

दक्षिणी यूरोप के देश उत्तरी मैसेडोनिया के क्लब में आग;  59 लोगों की मौत, 150 घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

स्कोप्जे (उत्तर मैसेडोनिया) : दक्षिणी यूरोप के मध्य बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित उत्तर मैसेडोनिया में बड़ा अग्निकांड हुआ। यहां पर पूर्वी शहर कोकानी में नाइट क्लब में आग लग गई। इस घटना में 59 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 150 से ज्यादा लोग झुलस गए। मरने वाल लोगों में 40 लोगों की पहचान कर ली गई है। अन्य 18 लोगों की हालत गंभीर है।
आंतरिक मंत्री पंचे तोशकोवस्की ने बताया कि संगीत कार्यक्रम के दौरान चलाए आतिशबाजी के कारण आग लगी। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चार लोगों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए हैं। एक वीडियो में क्लब के अंदर अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है। लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *