सोलन : इनसान को पैसे का लालच क्या कुछ नहीं करवा देता। शार्टकट से पैसा कमाने की लालसा अपना पराया भी नहीं देखती। इनसान भूल जाता है कि वह कितना बड़ा गुनाह करने जा रहा है। ऐसी ही गलती सोलन में एक व्यक्ति ने कर दी। उसने अपनी जिंदा पत्नी को मृत साबित करने की कोशिश की। कारण था पत्नी के नाम 85 लाख का बीमा। मामला पकड़ में आने पर तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
जीरकपुर पंजाब में रहने वाले विशाल गोयल ने पत्नी की लगभग 85 लाख रुपये की बीमा राशि लेने के लिए यह गलत रास्ता चुना। नगर निगम सोलन से पुलिस थाना सोलन में शिकायत मिली थी। इसमें कहा था कि सात जनवरी, 2025 को जन्म व मृत्यु शाखा में मोनिका गोयल पत्नी विशाल गोयल के नाम से फार्म नंबर दो पर मृत्यु रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। इस पर सुरेश शर्मा व गगन के नाम, फोन नंबर के साथ हस्ताक्षर थे। निगम कर्मचारी धर्मपाल के भी हस्ताक्षर थे। फार्म धर्मपाल ने जन्म मृत्यु शाखा में जमा करवाया था। मृत्यु का पंजीकरण 14 जनवरी को किया और 15 जनवरी को मोनिका की मृत्यु का प्रमाणपत्र लेने के लिए विशाल गोयल ने आवेदन दिया।
पहली फरवरी मोनिका गोयल के नाम से आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा था कि उसके नाम पर किसी ने चंबाघाट श्मशानघाट में गलत अंतिम संस्कार दिखाकर मृत्यु प्रमाणपत्र बना लिया है। इसके बाद बीमा कंपनी के कर्मचारी सोलन के सलोगड़ा स्थित मोनिका गोयल के घर पहुंचे। इस पर उन्हें पता चला कि उसके नाम से फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुआ है। वह प्रमाणपत्र रद करने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस जांच में पता चला कि फर्जी मृत्यु दिखाकर प्रमाणपत्र बनाया गया है। जिस विशाल गोयल ने सर्टिफिकेट बनवाया है वह वर्ष 2014 से 2016 तक सोलन में पत्नी के साथ रह चुका है। विशाल अभी जीरकपुर में रहता है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी विशाल गोयल निवासी माया गार्डन, जीरकपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया।
सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी की पत्नी मोनिका की आइसीआइसीआइ बैंक और बजाज फाइनांस से 85 लाख रुपये की इंश्योरेंस पालिसी है। उन्हीं पैसों के लालच में इसने यह काम किया। आरोपी को पैसे की जरूरत थी और उसे पता कि सुरेश शर्मा कमीशन लेकर जाली मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा देता है। इसके बाद आरोपित ने उससे संपर्क किया और पत्नी का पुराना आधारकार्ड व राशनकार्ड देकर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार करवाया। इसमें नगर निगम का कर्मचारी धर्मपाल भी शामिल था। पुलिस ने सुरेश शर्मा व श्मशानघाट में काम करने वाले नगर निगम के कर्मचारी धर्मपाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Home
»
अपराध-दुर्घटनाएं
»
जिंदा पत्नी को मरा बताकर 85 लाख रुपये बीमा राशि हड़पने का मामला पकड़ा गया, पति सहित तीन गिरफ्तार
जिंदा पत्नी को मरा बताकर 85 लाख रुपये बीमा राशि हड़पने का मामला पकड़ा गया, पति सहित तीन गिरफ्तार
Facebook
Twitter
WhatsApp
टॉप स्टोरी
24 Hours weather report
July 9, 2026
Possibility of rain in these districts of Himachal
July 9, 2026
ज़रूर पढ़ें


24 Hours weather report
July 9, 2026

Possibility of rain in these districts of Himachal
July 9, 2026

Maximum temperature 33.3
July 8, 2026