Home » देवभूमि हिमाचल » मुख्यमंत्री ने राज्यपाल व स्पीकर सहित कई नेताओं के साथ होली खेली; नाटी भी डाली, देखें फोटो

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल व स्पीकर सहित कई नेताओं के साथ होली खेली; नाटी भी डाली, देखें फोटो

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने होली पर्व पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सहित कई हस्तियों के साथ गुलाल उड़ाया व उनके साथ होली खेली। उन्होंने प्रदेश वासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने नाटी भी डाली। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी, विधायक व धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान, अपने स्टाफ व नन्हे-मुन्ने बच्चों इत्यादि के साथ होली का पावन पर्व मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *