धर्मशाला, लद्दाख : हिमाचल और आसपास के क्षेत्रों में रात को भूकंप आया।होली से पहले रात 2:50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिमाचल के कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और लाहुल-स्पीति में भूकंप के झटके आए। उस समय लोग सो रहे थे, इसलिए ज्यादातर लोगों को भूकंप का पता नहीं चला। अधिकतर लोगों को सुबह उन लोगों ने भूकंप के बारे में बताया जो रात को किसी कारण जाग रहे थे। हिमाचल के अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात 2:50 बजे भूकंप आया। इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई। कहीं से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र लद्दाख क्षेत्र में था। भूकंप का असर पाकिस्तान और चीन तक हुआ।हिमाचल में पिछले दिनों में भूकंप के छोटे-छोटे झटके लगते रहे हैं। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में हाल ही में भूकंप आए हैं। पर भूकंप से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। बताते हैं कि छोटे भूकंप से बड़े भूकंप का खतरा कम हो जाता है।
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें


Temperature 35.6 degrees
August 12, 2026

Weather Warning, advisory
August 12, 2026

Himachal morning weather
August 12, 2026