Home » देवभूमि हिमाचल » हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष ने सुक्खू व कमलेश से भेंट की

हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष ने सुक्खू व कमलेश से भेंट की

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम, कांगड़ा के उपाध्यक्ष डा. मोहन लाल कौंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। उपाध्यक्ष ने इस महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी को सौंपने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि उनके मार्गदर्शन में समाज के संवेदनशील वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करना सुनिश्चित किया जाएगा।
उधर देहरा की लोकप्रिय विधायक कमलेश ठाकुर के साथ हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त वाइस चेयरमैन डॉ. मोहन लाल कौंडल ने शिमला में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह व कमलेश ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *