नई दिल्ली : एक गेंद में अधिकतम छह रन बनने के बारे में सोच सकते हैं। यदि नो बाल हो जाए तो कुछ रन और बनने की उम्मीद कर सकते हैं। पर क्या आपको पता है कि एक गेंद पर 286 रन भी बन सकते हैं। विश्वास नहीं होता, लेकिन यह सच है। 130 साल पहले बने इस रिकॉर्ड की आज भी चर्चा होती है। क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी।
1894 में बल्लेबाजों ने एक भी चौका या छक्का लगाए एक गेंद पर 286 रन बने थे। मैच 15 जनवरी 1894 को खेला गया था। आस्ट्रेलिया में दो टीमों विक्टोरिया और स्क्रैच-इलेवन के बीच एक मैच खेला गया था। विक्टोरिया के बल्लेबाज क्रीज पर थे। बल्लेबाज ने जब गेंद पर शॉट खेला तो वह पेड़ पर अटक गई। गेंद जैसे ही पेड़ पर अटकी, बल्लेबाज भागने लगे। फंसी हुई गेंद को निकालना लगभग असंभव था। इसलिए गेंदबाजी टीम ने अंपायरों से गेंद को खोई हुई घोषित करने की अपील भी की, ताकि बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका जा सके। लेकिन अंपायरों ने इसे खारिज कर दिया। फील्डिंग टीम ने पेड़ को काटने का फैसला किया लेकिन कुल्हाड़ी नहीं मिली। कुछ घंटों के बाद जब तक गेंद को राइफल के निशाने से हटाया गया और फिर बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका गया। बल्लेबाज पिच पर 6 किलोमीटर तक दौड़ चुके थे। आज भी कई लोग इस घटना पर यकीन नहीं करते।
