Home » देश-परदेस » दिल्ली में मुख्यमंत्री सहित सात मंत्रियों ने शपथ ली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा व रेखा गुप्ता ने 1995 में एक साथ शपथ ली थी

दिल्ली में मुख्यमंत्री सहित सात मंत्रियों ने शपथ ली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा व रेखा गुप्ता ने 1995 में एक साथ शपथ ली थी

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित दिल्ली में सात मंत्रियों ने शपथ ली। अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। शालीमार बाग सीट से लगभग 29 हजार वोट के अंतर से जीती रेखा गुप्ता को भाजपा ने बुधवार को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया था। रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेखा सभी वादों को पूरा करेंगी।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए 1995 की यादगार तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में अलका और रेखा ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी। अलका ने एनएसयूआई से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का अध्यक्ष पद जीता था। तब रेखा ने एबीवीपी से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *