Home » खेल » विजडन ने आल टाइम चैंपियंस ट्राफी प्लेइंग इलेवन टीम चुनी; एक देश से सबसे ज्यादा तीन भारतीय, कोहली कप्तान और विकेटकीपर जिम्बाब्वे का पूर्व दिग्गज

विजडन ने आल टाइम चैंपियंस ट्राफी प्लेइंग इलेवन टीम चुनी; एक देश से सबसे ज्यादा तीन भारतीय, कोहली कप्तान और विकेटकीपर जिम्बाब्वे का पूर्व दिग्गज

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली : पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्राफी की शुरुआत हो चुकी है। फाइनल मुकाबला नौ मार्च को खेला जाएगा। इस बीच विजडन ने अपनी आल टाइम चैंपियंस ट्राफी प्लेइंग इलेवन टीम का चयन किया। इस टीम में विराट कोहली को कप्तान चुना गया है। कोहली के अतिरिक्त शिखर धवन और रविंद्र जडेजा के रूप में दो अन्य खिलाड़ियों को भी चुना गया है। टीम में किसी भी देश के तीन अधिकतम खिलाड़ी हैं। अन्य देशों के दो-दो या एक-एक खिलाड़ी हैं।

दो देशों के दो-दो, चार देशों का एक-एक खिलाड़ी टीम में
टीम में वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के दो-दो खिलाड़ियों को जगह दी गई है। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड व श्रीलंका का एक-एक खिलाड़ी इलेवन में हैं। पूर्व के समय जिम्बाब्वे के फ्लावर बंधुओं के कारण टीम हमेशा चुनौती देती थी। जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज एंडी फ्लावर को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है।

टीम में किस देश का कौन खिलाड़ी
भारत : विराट कोहली, शिखर धवन व रविंद्र जडेजा।
आस्ट्रेलिया : शेन वॉटसन व ग्लेन मैक्ग्रा।
वेस्ट इंडीज : क्रिस गेल व फिलो वालेस।
दक्षिण अफ्रीका : जैक कैलिस।
जिम्बाब्वे : एंडी फ्लावर।
श्रीलंका : मुथैया मुरलीधरन।
न्यूजीलैंड : काइल मिल्स।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *