Home » दुनिया रंग-बिरंगी » मध्य प्रदेश के श्योपुर में घोड़ी पर बैठे दूल्हे की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई, साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका

मध्य प्रदेश के श्योपुर में घोड़ी पर बैठे दूल्हे की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई, साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp

भोपाल : मध्य प्रदेश में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कुछ समय पहले दो परिवारों के लोग नाच-गा रहे थे। बरात दुल्हन के घर पहुंची थी। लड़की पक्ष ने जोरदार स्वागत किया। दूल्हे के दोस्त खुद भी नाच रहे थे। दूल्हे को भी नचाया। दूल्हा घोड़ी पर बैठा था। इस बीच दूल्हे की तबीयत बिगड़ी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।शादी का खुशनुमा महौल अचानक गमगीन हो गया।

घटना मध्य प्रदेश के श्योपुर की है।श्योपुर शहर के पाली रोड पक जाट हॉस्टल में शादी हो रही थी। बरात पहुंच चुकी थी। शादी की तैयारियां हो रही थीं। घोड़ी पर सवार दूल्हा स्टेज की तरफ जा रहा था। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। पहले तो कुछ समझ नहीं आया। बरातियों ने दूल्हे को घोड़ी से उतारा और अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक हो सकती है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारण का पता लगेगा। दूल्हा कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष भी रह चुका है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें