Home » देश-परदेस » नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जा रही भीड़ में भगदड़ से 18 लोगों की मौत, 25 घायल

 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जा रही भीड़ में भगदड़ से 18 लोगों की मौत, 25 घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में 14 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। यह भीड़ महाकुंभ जाने के लिए जमा हुई थी। मरने वालों में अधिकतर लोग दिल्ली और बिहार के रहने वाले हैं। एक मृतक हरियाणा का भी है।

शाम साढ़े चार बजे से स्टेशन पर भीड़ बढ़ रही थी। प्रयागराज जाने वाली तीन ट्रेनें लेट हो गईं। इस कारण भीड़ ज्यादा बढ़ गई। हर घंटे रेलवे स्टेशन पर यात्री 1500 सामान्य टिकट ले रहे हैं। उम्मीद से ज्यादा भीड़ पहुंचने से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भगदड़ से व्यथित हूं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। घटना पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दुख जताया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से स्थिति पर नजर रखने और राहत कार्यों को तेज करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *