Home » देश-परदेस » डेनमार्क में सबसे कम और दक्षिण सूडान में सबसे अधिक भ्रष्टाचार; भारत में भी भ्रष्टाचार बढ़ा, इस बार हमारी रैंकिंग 93 से गिरकर 96 पर पहुंची

डेनमार्क में सबसे कम और दक्षिण सूडान में सबसे अधिक भ्रष्टाचार; भारत में भी भ्रष्टाचार बढ़ा, इस बार हमारी रैंकिंग 93 से गिरकर 96 पर पहुंची

Facebook
Twitter
WhatsApp

बर्लिन (जर्मनी) : भ्रष्टाचार के मामले में भारत की स्थिति और खराब हुई है। हम तीन पायदान और लुढ़के हैं। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 180 देशों की भ्रष्टाचार पर रिपोर्ट जारी की। भारत 2024 में 3 पायदान गिरकर 96वें नंबर पर आ गया है। 2023 में भारत 93वें नंबर पर था। भारत में भ्रष्टाचार बढ़ा है। चीन 76वें नंबर पर बरकरार है। उसकी रैंकिंग में 2 साल से बदलाव नहीं आया है। पाकिस्तान में भी बढ़ा है और 133 से 135वें क्रम पर चला गया है। श्रीलंका 121वें और बांग्लादेश 149वें नंबर स्थान पर है।   

डेनमार्क पहले नंबर पर बना हुआ है। मतलब वहां सबसे कम भ्रष्टाचार है। फिनलैंड दूसरे और सिंगापुर तीसरे नंबर पर है। दक्षिण सूडान (180) सबसे भ्रष्ट देश है। पहले नंबर पर रहने वाले देश में कम भ्रष्टाचार है और 180वें नंबर पर रहने वाले देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। दो-तिहाई से अधिक देशों ने 50 से नीचे स्कोर किया है। इस इंडेक्स के लिए ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के एक्सपर्ट्स हर देश के पब्लिक सेक्टर में भ्रष्टाचार का आकलन करते हैं। इसके बाद हर देश को 0 से 100 के बीच स्कोर दिया जाता है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें