तुम मेरे मनपसंद शख्स हो
तुम्हारे साथ बैठना ही नहीं
दिल की हर बात कहना भी
अच्छा लगता है।
तुम मेरे मनपसंद शख्स हो
तुम्हारे साथ खिल खिलाना ही नहीं
दिल का दर्द बांटना भी
अच्छा लगता है।
तुम मेरे मनपसंद शख्स हो
तुम्हें हर बात सुनाना ही नहीं
तुम्हारी हर बात सुना भी
अच्छा लगता है।
तुम मेरे मनपसंद शख्स हो
तुमसे मोहब्बत का वास्ता तो नहीं
पर तुमसे दोस्ती निभाना भी
अच्छा लगता है।
डॉ. राजीव डोगरा
(युवा कवि एवं लेखक)
(हिंदी अध्यापक)
पता: गाँव जनयानकड़
डाकघर/तहसील — कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
पिन कोड — 176038
ई-मेल : rajivdogra1@gmail.com
98767 77233
Views: 38


