Home » देवभूमि हिमाचल » चिट्टे और नशे से दूर रखने के लिए टैलेंट दे दन दना दन ग्रैंड फिनाले का कांगड़ा में सफल आयोजन

चिट्टे और नशे से दूर रखने के लिए टैलेंट दे दन दना दन ग्रैंड फिनाले का कांगड़ा में सफल आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

कांगड़ा : आपना कांगड़ा एंटरटेनमेंट के बैनर तले टैलेंट दे दन दना दन ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के लीजेंड गायक पीयूष राज जी बतौर सैलिब्रिटी कलाकार उपस्थित रहे। इसके अलावा कुमार साहिल, सौरभ शर्मा, राज जैरी, अमन कौर, अकांक्षा मैहरा, ईशा डोगरा, जैसे कलाकारों को विशेष सम्मान दिया गया। हिमाचल प्रदेश के नंबर वन झांकी कलाकार टिंकू विहान और देशराज राणा को हिमाचल प्रदेश के नंबर वन झांकी कलाकार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी विरेन्द्र चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ब्रांड प्रमोटर सानिया ठाकुर, रिया शर्मा, अर्शिया, अनाहिता सूद, वेदांशी कौल, जबकि इवेंट प्रमोटर खुशी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्हें नक़द राशि देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डांस में, अनिल कुमार कांगड़ा डांसर , संगीत में मान सिंह, आशीष, माडलिंग में सानिया मल्होत्रा के साथ रीना ठाकुर और पेंटिंग लेखन के निर्णायक मंडल में रितिका ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, मैडल, सर्टिफिकेट और गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया।
संचालक सुमित गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को चिट्टे और नशे से दूर रखना है। गुप्ता ने बताया कि इस समूचे भारतवर्ष से प्रतिभागियों ने भाग लिया था और उनकी यह कोशिश आगे भी जारी रहेगी। सभी विजेताओं को नववर्ष पर जश्न ए धमाका कार्यक्रम में हिमालयन सुपर स्टार टाइटल अवार्ड से नवाजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *