Home » दुनिया रंग-बिरंगी » चोर ने अभिनेत्री प्रेमिका को चोरी के पैसों से तीन करोड़ रुपये का बंगला बनवाकर गिफ्ट किया; चोरी का पैसा परिवार पर नहीं, महिलाओं पर लुटाया

चोर ने अभिनेत्री प्रेमिका को चोरी के पैसों से तीन करोड़ रुपये का बंगला बनवाकर गिफ्ट किया; चोरी का पैसा परिवार पर नहीं, महिलाओं पर लुटाया

Facebook
Twitter
WhatsApp

बेंगलुरु : मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में ताजमहल बनाया था। प्रेम की सबसे बड़ी निशानी के रूप में ताजमहल का उदाहरण दिया जाता है। प्रेमी जोड़े ताजमहल के सामने आज भी फोटो खिंचवाकर अपने प्रेम को अमर करना जाते हैं। दुनिया आज भी ताजमहल को प्रेम का प्रतीक मानती है। शाहजहां बादशाह थे। धन दौलत के मालिक थे। वे ऐसा कर सकते थे। उनके पास न तो धन की कमी रही होगी और न ही श्रम की। पर क्या आप इस पर विश्वास करेंगे कि इस तरह के प्रेमी आज भी मौजूद हैं। आय का साधन नहीं था, फिर भी प्रेमिका के नाम पर करोड़ों का बंगला बना दिया, वो भी चोरी के रुपयों की कमाई पर।

कर्नाटक पुलिस ने ऐसे ही एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस 37 वर्षीय चोर ने कथित तौर पर लूट के पैसों से प्रेमिका के लिए तीन करोड़ रुपये का बंगला बनवाया। पुलिस ने उसे 14 लाख रुपये के आभूषण चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 181 ग्राम सोने के बिस्किट, 33 ग्राम चांदी के आभूषण और एक बंदूक जब्त की है। वह चोरी के गहनों को पिघलाकर सोने और चांदी के बिस्किट बनाता था।

चोरी का आरोपी महाराष्ट्र के सोलापुर का रहने वाला है। शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, लेकिन उसने लूटी राशि को परिवार पर खर्च न कर दूसरी महिलाओं पर खर्च कर दिया। आरोपी का संबंध एक फिल्म अभिनेत्री से निकला है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह 2003 से चोरी कर रहा है। तब वह नाबालिग था। उसने 2009 में चोरी को पेशा बना लिया। 2014-15 में उसकी मुलाकात एक अभिनेत्री से हुई। उसने अभिनेत्री पर करोड़ों रुपये खर्च किए। कोलकाता में उसके नाम पर तीन करोड़ का घर भी बनवाया।

गुजरात पुलिस ने उसे 2016 में गिरफ्तार किया था। उसे छह साल की जेल हुई। वर्ष 2022 में अहमदाबाद की जेल से रिहा हुआ। उसने फिर से चोरी शुरू कर दी। फिर महाराष्ट्र पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। छूटने के बाद 2024 में बेंगलुरु पहुंच गया और फिर से चोरी करने लगा। चोरी के बाद वह सड़क पर ही कपड़े बदल लेता था, जिससे उसे पहचान न सके। वह ब्लैक बेल्ट कराटे चैंपियन रहा है। पुलिस से बचने और भागने में माहिर है। चोरी के दौरान वह लोहे की राड और फायर गन का इस्तेमाल करता था।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें