Home » देवभूमि हिमाचल » आय बढ़ाने के नाम पर लॉटरी बहाल करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा सरकार बनते ही इसको बंद कर लाने वालों की करेंगे जांच : जयराम ठाकुर

आय बढ़ाने के नाम पर लॉटरी बहाल करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा सरकार बनते ही इसको बंद कर लाने वालों की करेंगे जांच : जयराम ठाकुर

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश की आय बढ़ाने के नाम पर लॉटरी बहाल करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके दुष्परिणाम को सोचे बिना सरकार ने यह फैसला लिया है जो प्रदेश की बर्बादी की राह पर ले जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा कि ये देवभूमि है। यहां की संस्कृति के विपरीत सरकार काम कर रही है। जब ये लॉटरी सिस्टम बंद किया था तो हमारी भाजपा की सरकार थी। इसको बंद करने के पीछे वजह एक ही थी कि इस सिस्टम के कारण लोगों के घर बिक गए, ज़मीन गिरवी रखनी पड़ी और जेवरात तक लोगों ने बेचने शुरू कर दिए थे। जिनको इसकी एक बार आदत लग जाती है वो फिर जाती नहीं है। ये ठीक उसी तरह है जैसे चिट्टा और दूसरे नशे आजकल लत लगने के बाद छूट नहीं रहे हैं। इससे आर्थिक हालात कुछ लोगों के ही सुधरे जबकि अधिकांश लोगों के घर ही बर्बाद हुए। अब ये दुर्भाग्य ही है कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सब जानते हुए भी लोगों के घर परिवार बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। जो लोग जबरदस्ती ये सिस्टम ला रहे हैं और इसको शुरू करने के लिए जोर लगा रहे हैं वो अलग से जांच का विषय है। साफ मंशा यही जाहिर हो रही है कि इसमें प्रदेशहित नहीं निजी हित साधे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जिस कंपनी को ये काम दिया जा रहा है उसके पीछे भी मुख्यमंत्री की ही मित्र मंडली काम कर रही है। भाजपा सरकार बनते ही इसकी भी जांच होगी और इसको बंद कर लोगों को बर्बादी की राह पर जाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश इस वक्त चिट्टे कर जैसे घातक नशे की गिरफ्त में है। जिसने हजारों घर और हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद कर दी है। इस समय तो सारा ध्यान इसके खात्मे के लिए लगाना चाहिए न कि लॉटरी जैसे सिस्टम को लाने के लिए। इसको तत्काल बंद करना चाहिए। इसको लाने से प्रदेश का भला नहीं नुकसान ही होगा।

शिमला महिला मंडल की बहनों ने बांधी जयराम ठाकुर को राखी
शिमला महिला मोर्चा की बहनों ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जी को राखी बाँधकर रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएँ दीं। इस स्नेह और आत्मीयता के लिए सभी बहनों का हृदय से आभार। जयराम ठाकुर जी ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *