बिलासपुर : आपने पेट में सिक्का मिलने के बारे में बचपन से सुना होगा। कई बार हमारे किसी परिचित बच्चे या बड़े के पेट में सिक्का चले जाने की बात भी पुरानी है। हम में से भी किसी के पेट में सिक्का चला गया होगा। असल में जब मुंह में सिक्का डालते हैं तो कई बार पेट में चला जाता है। पर किसी के पेट में 33 सिक्के एक साथ मिल जाएं तो हैरानी वाली बात है न। ऐसा ही हुआ है और मामला भी हिमाचल प्रदेश का ही है।
बिलासपुर जिला के घुमारवीं में युवक के पेट से 33 सिक्के मिले हैं। युवक की उम्र भी 33 साल है। इनमें से दो, 10 और और 20 रुपये के सिक्के मिले। सिक्कों की कुल कीमत 300 रुपये है। इनका भार लगभग 247 ग्राम निकला। असल में इस युवक के पेट में दर्द की शिकायत रहती थी। डाक्टरों ने एंडोस्कापी की तो पता चला कि पेट में कई सारे सिक्के हैं। युवक का पेट फूल गया था। तीन घंटे आपरेशन चला। तब जाकर ये सिक्के बाहर निकाले। ये युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
Home
»
दुनिया रंग-बिरंगी
»
हिमाचल में 33 साल के युवक के पेट से मिले 33 सिक्के; तीन घंटे आपरेशन के बाद निकाले, कीमत 300 रुपये
हिमाचल में 33 साल के युवक के पेट से मिले 33 सिक्के; तीन घंटे आपरेशन के बाद निकाले, कीमत 300 रुपये
Facebook
Twitter
WhatsApp
टॉप स्टोरी
स्वतंत्रता से विकसित भारत की ओर
August 14, 2026
Heavy rain alert for three days in a week in Himachal
August 14, 2026
ज़रूर पढ़ें


स्वतंत्रता से विकसित भारत की ओर
August 14, 2026

Heavy rain alert for three days in a week in Himachal
August 14, 2026
