कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की उभरती हुई युवा लेखिकाएं मन्नत रंधावा और दिव्याना को समाज में अपने लेखन और चित्रकारी के उत्कृष्ट योगदान, महिला सशक्तिकरण-नेतृत्व क्षमता और सार्वजनिक सेवा के लिए इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस संस्था द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
उनको यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष तथा फाउंडर डॉ. टीकम सोनी द्वारा वर्चुअल माध्यम से दिया गया। मन्नत रंधावा, दिव्याना तथा उनके माता-पिता जगदीश सिंह, कमलेश कुमारी, मनिंदर सिंह और आशा देवी द्वारा छात्राओं के साहित्यिक गुरु डॉ. राजीव डोगरा का धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन से उनको इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई।
Author: speedpostnews
Post Views: 36



