Home » देवभूमि हिमाचल » संस्कार, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का संगम है विद्या भारती : जयराम ठाकुर

संस्कार, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का संगम है विद्या भारती : जयराम ठाकुर

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज सरस्वती विद्या मंदिर, विकास नगर में आयोजित “विद्या भारती मेधावी छात्र सम्मान वर्ग” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय परिवार के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से प्राप्त होती है। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा और उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि विद्या भारती केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं कर रही है, बल्कि भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, सनातन मूल्यों और नैतिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत शिक्षा के माध्यम से विद्या भारती देशभर में सर्वांगीण विकास की अलख जगा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरस्वती विद्या मंदिरों में पुष्पित-पल्लवित हो रही ये प्रतिभाएं अपने ज्ञान, संस्कार और परिश्रम के बल पर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *