-डॉ. राजीव डोगरा
एक शख्स है
जो तुम्हारे इंतजार में बैठा है
मोहब्बत न सही
दोस्ती के इजहार में बैठा है।
एक शख्स है
जो सुनता नहीं
कभी किसी की भी
मगर तुम्हारी हर बात
सुनने के इंतजार में बैठा है।
एक शख्स है
जो सोचता नहीं
कभी किसी का भी
वो हर जगह हर लम्हा
तेरा एहसास लेकर बैठा है।
(युवा कवि एवं लेखक, हिंदी अध्यापक, गांव जनयानकड़, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, पिन कोड -176038)
Post Views: 235



