Home » देवभूमि हिमाचल » केवल पठानिया ने मुख्यमंत्री को शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की जनता का दिया पारंपरिक पट्टू और हल भेंट किया, भेड़पालक व किसान हित बजट के लिए सुक्खू का जताया आभार

केवल पठानिया ने मुख्यमंत्री को शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की जनता का दिया पारंपरिक पट्टू और हल भेंट किया, भेड़पालक व किसान हित बजट के लिए सुक्खू का जताया आभार

Facebook
Twitter
WhatsApp

शाहपुर/शिमला : शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकण्डी क्षेत्र की जनता की ओर से पारंपरिक पट्टू भेंट किया।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा का धारकण्डी क्षेत्र गद्दी समुदाय बाहुल्य क्षेत्र है। मुख्यमंत्री द्वारा इस बजट में भेड़पालकों के लिए ऊन के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि किए जाने तथा 300 करोड़ रुपये के विशेष प्रोजेक्ट का प्रावधान किए जाने पर क्षेत्र की जनता की ओर से यह सम्मान स्वरूप भेंट दी गई।
इसके अतिरिक्त विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री को हल भी भेंट किया। उन्होंने बताया कि किसानों के हित में प्रस्तुत बजट, जिसमें दूध के समर्थन मूल्य में वृद्धि तथा प्राकृतिक हल्दी के दाम बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, उसके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यह हल भेंट किया गया।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह बजट भेड़ पालकों, किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाला बजट है तथा इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चौधरी, राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह, ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न, देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, इन्दौरा के विधायक मलेंद्र राजन, अर्की के विधायक संजय अवस्थी व बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल उपस्थित रहे।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें