Home » देश-परदेस » महिला दिवस पर मन्नत रंधावा,आरुषि और दिव्याना इंटरनेशनल प्राइड ऑफ वीमेन अवार्ड 2026 से सम्मानित

महिला दिवस पर मन्नत रंधावा,आरुषि और दिव्याना इंटरनेशनल प्राइड ऑफ वीमेन अवार्ड 2026 से सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp

कांगड़ा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर शांति फाउंडेशन गोंडा उत्तर प्रदेश द्वारा साहित्य के क्षेत्र में लगातार किए जाने वाले प्रयासों और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए गाहलियां विद्यालय की छात्राएं मन्नत रंधावा, आरुषि और दिव्याना को इंटरनेशनल प्राइड ऑफ वीमेन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान संस्था द्वारा वर्चुअल माध्यम से दिया गया।छात्राओं के माता-पिता जगदीश सिंह, कमलेश कुमारी, मनिंदर सिंह, आशा देवी, मुकेश कुमार और सुनीता देवी ने राजीव डोगरा का धन्यवाद किया, जिनके कर्मठ प्रयासों के द्वारा ही बच्चों को यह उपलब्धि प्राप्त हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने सभी छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और ऐसे ही विद्यालय का नाम ऊंचा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *