शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को आज हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह द्वारा बैंक कर्मचारियों के एक दिन के वेतन के रूप में 14.15 लाख रुपये का चेक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया गया। इससे पूर्व भी बैंक द्वारा इस कोष में 19.80 लाख रुपये का योगदान दिया गया था।
मुख्यमंत्री ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में उदारतापूर्वक योगदान दें ताकि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता की जा सके। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर तथा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक मनजीत सिंह गठानिया भी उपस्थित थे।
Author: speedpostnews
Post Views: 40


