ग्रहों की चाल बदलने का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। इनमें कुछ राशियों के लिए शुभ फल मिलता है। कुछ को नुकसान भी होता है यानी कुछ राशि वालों को अशुभ फल मिलता है। यदि हम शास्त्रों के अनुसार बताए गए उपाय करें तो ग्रहों के प्रभाव को कम किया जा सकता है। एक दो दिन में सूर्य और बुध चाल बदलने जा रहे हैं। 14 मार्च को सूर्य देव राशि बदलेंगे। इस दिन सूर्य कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके एक दिन बाद 15 मार्च को बुध वक्री होने जा रहे हैं। सूर्य और बुध के चाल बदलने से मेष, तुला और सिंह राशि वाले लोगों को लाभ होने जा रहा है।
मेष : मेष राशि वालों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है। आपके रुके हुए कार्य सिरे चढ़ेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जीवन में सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
तुला : इस राशि वाले लोगों को भी अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना दिख रही है। जो लोग कारोबार करते हैं, उनको भी लाभ होगा। प्रेम जीवन में अच्छा सुनने को मिलेगा। घर में आमदनी बढ़ेगी। परेशानी दूर हो सकती है।
सिंह : इस राशि वाले लोगों के बुरे दिनों का अंत होगा। नौकरी वाले लोगों को अच्छी सूचना आ सकती है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। विदेश जाने की संभावना भी बन सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। कारोबार करते हैं तो लाभ होगा। वैवाहिक जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं।
