शिमला : हिमाचल प्रदेश की ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार का विकास मॉडल देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बन रहा है।
मुख्यमंत्री की अगुवाई वाली सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए होम स्टे पॉलिसी शुरू की थी, जिससे युवा अपने घर पर ही आजीविका का मजबूत सहारा पा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन राज्य है और यहां संभावनाएं अपार हैं। बस एक ईमानदार नेता की जरूरत थी। मुख्यमंत्री सुक्खू जने इसे दिशा देने का काम किया है। चंबा जिले के पांगी उपमंडल के लिए पंजीकरण शुल्क पर 50% की छूट दी गई है।
मुख्यमंत्री के होम स्टे मॉडल को अब त्रिपुरा की भाजपा सरकार अपनाने जा रही है। त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन (TRLM) ने ब्लॉक विकास अधिकारियों (BDOs) की एक टीम को हिमाचल प्रदेश भेजा है, ताकि वे होम स्टे संचालन का अध्ययन कर इसे त्रिपुरा में लागू कर सकें।
त्रिपुरा की भाजपा सरकार ग्रामीण अवसंरचना और कौशल विकास पर 70 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।



