भड़ोली (ज्वालामुखी) : सुपर स्टार कान्वेंट स्कूल भड़ोली में वार्षिक उत्सव बड़ी शानदार तरीके से मनाया गया, जिसमें सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रकार की सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों का खूब आनंद उठाया और बच्चों की जमकर तारीफ की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विजय परमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जिनका स्कूल प्रबंधक अमनजीत परमार व स्टाफ ने स्वागत किया। मुख्यातिथि विजय परमार ने बच्चों के कार्यक्रम की खूब सराहना की और स्कूल प्रबन्धक अमनजीत परमार, उनके स्टाफ और स्कूल के बच्चों को 21,000 की भेंट देकर स्कूल के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों को स्कूल में होने वाली गतिविधियों के लिए पुरस्कार बांटे गए।
28 फरवरी तक नर्सरी के बच्चों की एडमिशन रहेगी फ्री
इस मौके पर स्कूल प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य अमनजीत परमार द्वारा एक आवश्यक घोषणा की गई कि 28 फरवरी तक नर्सरी के बच्चों की एडमिशन फ्री रहेगी।

