Home » देवभूमि हिमाचल » सीएम बोले, संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अफसरों की छुट्टी होगी; विधानसभा में सुक्खू का हर्षवर्धन, केवल पठानिया और मलेंद्र राजन ने किया स्वागत

सीएम बोले, संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अफसरों की छुट्टी होगी; विधानसभा में सुक्खू का हर्षवर्धन, केवल पठानिया और मलेंद्र राजन ने किया स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : हिमाचल प्रदेश में संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अधिकारियों (ODI) की अहम सरकारी पदों से छुट्टी होगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दिए कार्रवाई के आदेश। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में बताया गया। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह ने कहा, सदन में आश्वासन नहीं दूंगा, भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को सीधा हटा रहे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सिंह बुधवार सुबह बजट सत्र के लिए विधानसभा पहुंचे। आज से शुरू हुए सत्र के पहले दिन विधानसभा पहुंचने पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री को विधानसभा पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें