लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अलग-अलग तरह की घटनाएं सुनने को मिल रही हैं। अलीगढ़ में होने वाले दामाद को लेकर भागी महिला लगभग दस दिन बाद लौटी। उसे परिवार और समाज ने खूब समझाया। बच्चे रोए। घर चलने के लिए महिला के तीनों बच्चे मां के सामने रोते-बिलखते रहे, पर प्यार में अंधी मां नहीं मानी। पति ने भी कहा कि वह बीती सारी बातें भूल जाएगा, लेकिन महिला नहीं मानी। महिला 38 साल और युवक 20 साल का है। पति ने तलाक देने से इन्कार कर दिया है। इस महिला की बेटी की शादी 16 अप्रैल को होनी थी थी। महिला छह अप्रैल को होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी। महिला की परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग कराई। पुलिस ने उसे युवक के साथ भेज दिया। दोनों का कहना है कि अब वे कोर्ट मैरिज करेंगे। युवक के पिता कहते हैं कि इस घटना के बाद उनकी समाज में बहुत बेइज्जती हुई है, अब उन्होंने अपने लड़के संबंध तोड़ लिया है। उसे घर में में कोई जगह नहीं है।
रोते रह गए बच्चे, होने वाले दामाद के संग चली गई महिला
Facebook
Twitter
WhatsApp
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें

Morning weather bulletin
March 21, 2026

अस्तित्व विहीन
March 21, 2026


MoU inked for JJM 2.0 between centre and Himachal Pradesh
March 20, 2026