मंडी : मंडी में युवक के पेट से चाकू और पेन सहित 12 वस्तुएं निकलीं। मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नेरचौक में तीन घंटे आपरेशन चला। तब पेट से 12 वस्तुएं बाहर निकालीं। इनमें चाकू, पेन, पेंसिल, चम्मच, फोर्क व प्लकर युवक के पेट से निकाले गए। युवक अभी चिकित्सकों की निगरानी में है।
27 वर्षीय युवक बल्ह हलके कठलग का रहने वाला है। युवक को पेट दर्द हुआ। स्वजन उसे मेडिकल कालेज नेरचौक लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने जांच के बाद एक्स-रे और अन्य टेस्ट किए। इसमें पाया गया कि युवक के पेट में कुछ वस्तुएं दिख रही हैं। आपात स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तुरंत सर्जरी करने का निर्णय लिया।
बताते हैं कि सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित इस तरह की हरकत करते हैं। बीमारी के अलग-अलग लक्षण होते हैं। इसके रोगी कुछ भी खा लेते हैं। वे क्या बोल रहे हैं या कर रहे हैं, पर उनका कोई नियंत्रण नहीं होता।



