Home » देवभूमि हिमाचल » पालमपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार से मिले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य

पालमपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार से मिले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य

Facebook
Twitter
WhatsApp

पालमपुर/धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान शुक्रवार दोपहर को पालमपुर पहुंचे। यहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के निवास स्थान पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। ​शांता कुमार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि शांता का लंबा राजनीतिक अनुभव, उनकी सादगी और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है।

 उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलती है और जनहित के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होती है। ​पालमपुर में प्रवास के उपरांत, जयराम ठाकुर देर शाम धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कांगड़ा का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहाँ जयराम ठाकुर लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा कर रहे हैं।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें